विपक्ष की नकारात्मक भूमिका के खिलाफ अभियान चलायेगी भाजपा

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय राजनीति में वंशवाद और परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा भाजपा का विस्तार, सिकुड़ रहा विपक्ष 15 से 17 अगस्त को अमित शाह का रांची प्रवास गिरिडीह : भाजपा ने विपक्ष की नकारात्मक भूमिका का परदाफाश करने का निर्णय लिया है. इस आलोक में राज्य भर में अभियान […]

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिया गया निर्णय
राजनीति में वंशवाद और परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा
भाजपा का विस्तार, सिकुड़ रहा विपक्ष
15 से 17 अगस्त को अमित शाह का रांची प्रवास
गिरिडीह : भाजपा ने विपक्ष की नकारात्मक भूमिका का परदाफाश करने का निर्णय लिया है. इस आलोक में राज्य भर में अभियान चलाया जायेगा. यह निर्णय रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया. इसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
कहा कि विपक्ष नकारात्मक रवैये से विकास कार्यों को बाधित कर रहा है.
इससे आम जनता को अवगत कराने की जरूरत है. संसदीय लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है. राष्ट्र हित व जनहित में विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए, दुर्भाग्य से केंद्र एवं राज्य में विपक्षी दलों का रवैया सकारात्मक नहीं रहा है.
कहा कि कांग्रेस-झामुमो समेत कई दल वंशवाद व परिवारवाद को राजनीति में प्रश्रय दे रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. साथ ही मिशन 2019 में लोस के सभी 14 सीटों व विस चुनाव में 60 प्लस सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >