ग्रामीण-पुलिस में नोक-झोंक, हंगामा

पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र का मामला ग्रामीण को हिरासत में लेने के बाद बिगड़ा मामला पुलिस पर पिटाई का आरोप पीरटांड़ : खुखरा थाना क्षेत्र के सोहरैया निवासी शनिचर सोरेन को पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद थाना के समीप ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. पुलिस व ग्रामीणों में नोक-झोंक हुई, ग्रामीणों ने […]

पीरटांड़ के खुखरा थाना क्षेत्र का मामला
ग्रामीण को हिरासत में लेने के बाद बिगड़ा मामला
पुलिस पर पिटाई का आरोप
पीरटांड़ : खुखरा थाना क्षेत्र के सोहरैया निवासी शनिचर सोरेन को पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद थाना के समीप ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया.
पुलिस व ग्रामीणों में नोक-झोंक हुई, ग्रामीणों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है. वहीं खुखरा पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने थाना के गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जाता है कि शनिवार को पुलिस ने शनिचर सोरेन को हिरासत में लिया था. इसके बाद ग्रामीण खुखरा थाना पहुंचे. शनिवार की देर शाम तक पुलिस की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिये जाने पर ग्रामीण व पुलिस में नोक-झोंक शुरू हो गयी. इस क्रम में थाना का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया.
शनिचर की पत्नी शांति देवी का कहना है कि जब थाना के मुख्य द्वार पर खड़े जवानों से गिरफ्तारी के संबंध में पूछा तो जवानों ने पिटाई कर दी. इस पिटाई से उसके अलावा सीताराम बेसरा, महादेव सोरेन, पानमुनि देवी, बड़की देवी, हेमलाल मुर्मू, तुलामुनि देव, आशा कुमारी को चोट आयी है. सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि शनिचर सोरेन को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गयी थी. शनिवार की शाम को सोहरैया, मधुकट्टा एवं धधकीटांड़ के ग्रामीणों ने आकर थाना कैंप के गेट के समीप खूब हंगामा किया तथा देर तक गेट को हिलाते रहे, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया. पूछताछ के बाद शनिचर को छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >