झारखंड की स्थिति बिहार से अलग : बाबूलाल मरांडी

तिसरी. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम किसान हैं और किसान कभी बेगार नहीं होता. झारखंड की स्थिति बिहार से अलग है. उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति के अनुरूप नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया, उस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. मैं नीतीश कुमार […]

तिसरी. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम किसान हैं और किसान कभी बेगार नहीं होता. झारखंड की स्थिति बिहार से अलग है. उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति के अनुरूप नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया, उस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.
मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं और चाहता हूं कि नीतीश कुमार बिहार में विकास के कार्य करें. उक्त बातें श्री मरांडी तिसरी के अपने पैतृक गांव कोदाईबांक में प्रभात खबर से कही. यह पूछे जाने पर कि क्या आप भी नीतिश कुमार की तरह वापस एनडीए या भाजपा में जायेंगे? इस बात को उन्होंने सिरे से नकारा़ कहा कि मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता. भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >