मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, गया जेल

बिरनी : मारपीट मामले में बिरनी थाना प्रभारी नवलकिशोर प्रसाद ने कांड संख्या 73/17 में अभियुक्त सिबन साव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. कांड के शेष आरोपी पंचकिशोर साव, गंदौरी साव, लालमणि साव, सरस्वती देवी, लक्ष्मी कुमारी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है. थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने […]

बिरनी : मारपीट मामले में बिरनी थाना प्रभारी नवलकिशोर प्रसाद ने कांड संख्या 73/17 में अभियुक्त सिबन साव को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. कांड के शेष आरोपी पंचकिशोर साव, गंदौरी साव, लालमणि साव, सरस्वती देवी, लक्ष्मी कुमारी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है. थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि 11 जुलाई को बिरनी के तेलियाडीह में दो पक्ष बंशी साव व पंचकिशोर साव के बीच जमकर मारपीट हुई थी,जिसमें बंशी साव के तरफ से कई लोग घायल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >