दूसरे के खाते से पैसा ट्रांसफर करने का आरोपी भेजा गया जेल

निमियाघाट : दूसरे के बैंक खाते से रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी को निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजा गया आरोपी बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगोजोरी निवासी समलू महतो को बेटा धर्मेंद्र कुमार है. बताया जाता है कि तांबागुड़ियो निवासी ओलेश्वर पंडित ने […]

निमियाघाट : दूसरे के बैंक खाते से रकम को अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी को निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजा गया आरोपी बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगोजोरी निवासी समलू महतो को बेटा धर्मेंद्र कुमार है. बताया जाता है कि तांबागुड़ियो निवासी ओलेश्वर पंडित ने 10 जुलाई को निमियाघाट में मामला दर्ज करते हुए कहा था कि एसबीआइ इसरी बाजार में संचालित उसके बैंक खाते से 1.61 लाख की अवैध निकासी कर ली गयी. पैसे निकासी जानकारी उसे तब मिली जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया.

प्राथमिकी में ओलेश्वर ने कहा था कि उसके खाते से निकाली गयी राशि में से 80 हजार रुपये धर्मेंद्र कुमार के खाते में ट्रांसफर किया गया है. वहीं 81 हजार रुपये की निकासी आसनसोल रेलवे स्टेशन के एसबीआइ बैंक के एटीएम से की गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस निरीक्षक बिरेंद्र राम ने मामले की जांच शुरू की. जांच में मामला सही पाये जाने के बाद मंगलवार को धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी बिनोद उरांव ने कहा कि धर्मेंद्र कुमार के पास से एक मोबाइल, एटीएम कार्ड और सीम कार्ड बरामद किया गया.

हजारीबाग पुलिस पहुंची गांडेय, एक गिरफ्तार
गांडेय. हजारीबाग सदर थाने की पुलिस बुधवार को गांडेय पहुंची. हजारीबाग पुलिस ने गांडेय पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी कर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव से साइबर क्राइम के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि हजारीबाग एवं गांडेय पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी में डोकीडीह निवासी हसन अंसारी (पिता अब्दुल रज्जाक) को उसके घर से पकड़ा. गिरफ्तार हसन अंसारी के विरुद्ध हजारीबाग सदर थाने में एक व्यक्ति के अकाउंट से रुपये ठगी करने का मामला दर्ज था. हजारीबाग सदर थाना कांड संख्या 392/2017 में हसन अंसारी के विरुद्ध दर्ज मामले को लेकर बुधवार को गांडेय पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >