बगोदर में ट्रक से टकरायी एंबुलेंस, तीन घायल

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के पास एक एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना में एंबुलेंस पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में पानीपत (हरियाणा) के चालक सोनू मंडल, नरेश राम, शांति देवी शामिल है. घटना अलसुबह मंगलवार साढ़े चार बजे की है. बताया जाता है कि नरेश राम व […]

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के पास एक एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना में एंबुलेंस पर सवार तीन लोग घायल हो गये. घायलों में पानीपत (हरियाणा) के चालक सोनू मंडल, नरेश राम, शांति देवी शामिल है. घटना अलसुबह मंगलवार साढ़े चार बजे की है. बताया जाता है कि नरेश राम व शांति देवी एंबुलेंस पर सवार होकर कोलकाता से पानीपत लौट रहे थे. सोनू मंडल एंबुलेंस चला रहा था. इसी क्रम में नियंत्रण बिगड़ जाने से उक्त एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इधर प्राथमिक इलाज कराने के बाद तीनों पानीपत की ओर रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >