शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुडुचेरी व दार्जीलिंग जायेंगे जिला के बच्चे

डीइओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक में दिया निर्देश गिरिडीह : जिले के उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं कक्षा की छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए पुडूचेरी व दार्जिलिंग जायेंगे. डीइओ ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक भ्रमण के लिए वैसे बच्चों का चयन करें जो मेधावी हो. मंगलवार को डीइओ निर्मला […]

डीइओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक में दिया निर्देश
गिरिडीह : जिले के उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं कक्षा की छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए पुडूचेरी व दार्जिलिंग जायेंगे. डीइओ ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक भ्रमण के लिए वैसे बच्चों का चयन करें जो मेधावी हो. मंगलवार को डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने अपने कार्यालय में प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की.
बैठक में उच्च विद्यालयों में बाल समागम तथा विशेष कक्षा के आयोजन करने का निर्देश भी दिया. विशेष कक्षा में दसवीं के बच्चे भाग लेंगे. उन्होंने प्रत्येक उच्च विद्यालय में योगाभ्यास व बच्चियों के लिए कराटे का प्रशिक्षण आहूत करने की भी बात कही. डीइओ ने मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि अविलंब बेंच-डेस्क का क्रय करें और प्रखंड स्तर पर बैठक बुलायें जिसमें सभी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद रहेंगे.
आकांक्षा कार्यक्रम के तहत 40 इंजीनियरिंग व 40 मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों का चयन किया जायेगा. इन छात्रों को विशेष कोचिंग की सुविधा भी दी जायेगी. डीइओ ने प्रधानाध्यापकों को इस वर्ष पॉलिटेक्निक की परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों को सम्मानित करने तथा सभी शिक्षकों का आधारयुक्त खाता संख्या जमा करने का निर्देश दिया.
बैठक से अनुपस्थित रहने पर झारखंडधाम, तारा व असुरबांध उउवि के प्रधानाध्यापक का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, चंद्रमणि प्रसाद, सुभाष चंद्र रविदास, घनश्याम गोस्वमी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >