हीरोडीह से 10 दिनों से गायब है विवाहिता

विवाहिता के भाई ने थाना में दिया आवेदन जमुआ : थाना क्षेत्र के हारोडीह स्थित अपने मायके से एक विवाहिता ललिता देवी (पति टेकलाल रविदास) पिछले 29 जून से गायब है. उसके भाई किसुन दास ने जमुआ थाना में आवेदन देकर बहन की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि उसकी […]

विवाहिता के भाई ने थाना में दिया आवेदन
जमुआ : थाना क्षेत्र के हारोडीह स्थित अपने मायके से एक विवाहिता ललिता देवी (पति टेकलाल रविदास) पिछले 29 जून से गायब है. उसके भाई किसुन दास ने जमुआ थाना में आवेदन देकर बहन की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी पिछले वर्ष गिरिडीह अकदोनी गांव में हुई थी. शादी के बाद से वह पति टेकलाल रविदास के साथ कोलकाता में रह रही थी.
इधर कुछ दिन से उसकी बहन पैतृक गांव हारोडीह (मायके) में थी. बीते 28 जून को उसके जीजा आये और बहन को ले जाने की बात कही. इसके बाद जब टेकलाल कोलकाता चले गये तो उसकी बहन भी किसी को बिना कुछ बताये घर से निकल कर कहीं चली गयी. जमुआ थाना प्रभारी ने कहा आवेदन मिला है, पुलिस खोजबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >