मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

बिरनी. बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी निवासी मालती देवी ने अपने ही भैसुर पर मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन दिया है. मालती देवी का कहना है कि 25 जून को 10 बजे सुबह वह घर में अकेली थी और भोजन बना रही थी. इसी बीच उसका भैसुर राजकुमार […]

बिरनी. बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी निवासी मालती देवी ने अपने ही भैसुर पर मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना में आवेदन दिया है. मालती देवी का कहना है कि 25 जून को 10 बजे सुबह वह घर में अकेली थी और भोजन बना रही थी.
इसी बीच उसका भैसुर राजकुमार साव नशे में धुत होकर आया और मारपीट करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जब वह उसके चंगुल से भागना चाही, तब उसने कुल्हाड़ी फेंक कर उसके सिर पर मार दिया. इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. ग्रामीणों ने उसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया. पुलिस को बताया कि उसका पति मुंबई में मजदूरी करता है.
इस संबंध में थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि आवेदन के आलोक में बिरनी थाना में कांड संख्या 60/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >