पंसस के घर से 10 लाख की चोरी

बेंगाबाद की मोतीलेदा पंचायत के बरमसिया की घटना खिड़की तोड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम कमरों में ताला लगा कर बरामदे में सोये थे परिजन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए निकाले 1.15 लाख रुपये रखे थे घर में बेंगाबाद. मोतीलेदा पंचायत की पंसस सुमित्रा देवी के बरमसिया स्थित घर से रविवार की रात […]

बेंगाबाद की मोतीलेदा पंचायत के बरमसिया की घटना
खिड़की तोड़ कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
कमरों में ताला लगा कर बरामदे में सोये थे परिजन
आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए निकाले 1.15 लाख रुपये रखे थे घर में
बेंगाबाद. मोतीलेदा पंचायत की पंसस सुमित्रा देवी के बरमसिया स्थित घर से रविवार की रात को चोरों ने खिड़की तोड़ कर 10 लाख की संपत्ति की उड़ा ली. चोरों ने 3.18 लाख नकद, लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र, कपड़े समेत अन्य सामग्री पर हाथ साफ किया है.
सोमवार की सुबह जब सुमित्रा देवी ने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो सामान को इधर-उधर फेंका देखा. वहीं दीवान पलंग से नकदी, सोना-चांदी के आभूषण समेत सारे बेशकीमती बरतन और कपड़े गायब थे. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने पति मुन्ना प्रसाद यादव व अन्य परिजनों को दी. जानकारी पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए.
सूचना पाकर एएसआइ जेपीएन सिन्हा बरमसिया पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की.सुमित्रा देवी ने बताया कि रात को परिवार के सदस्य कमरों में ताला लगा कर बरामदे में सोये हुए थे. सुबह पांच बजे कमरों का ताला खोला तो सभी सामान इधर- उधर बिखरे मिले. चोर खिड़की को तोड़ कर अंदर घुसे थे. बताया कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण का 1.15 लाख रुपये शुक्रवार को बैंक से निकाले थे. साथ ही घर में 2 लाख नकद, गुल्लक में रखे तीन हजार रुपये (दस के सिक्के) के अलावा सोने की दो अंगूठी, एक चेन, चांदी की हंसुली, चांदी के आधा किलो ग्राम सिक्का, चांदी का सुक्कीहार, चांदी का किया, चांदी के कलम, कपड़े, बर्तन, बैंक से संबंधित कागजात थे.
बेटी की शादी के लिए जुटा रहे थे सामान
सुमित्रा देवी ने पुत्री सोनम की शादी की तैयारी कर रही थीं. बेटी की शादी के लिए हाल के दिनों में दो अंगूठी व चेन खरीदी थी.
अपराधियों की तलाश की जा रही है : एएसआइ
बेंगाबाद थाना के एएसआइ जेपीएन सिन्हा ने कहा कि पंसस के घर चोरी हुई है. इसकी रिपोर्ट लिख ली गयी है. घटना में शामिल चोरों की तलाश भी शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >