मां-बेटी समेत चार घायल

गिरिडीह : जिले के दो स्थानों में पर बुधवार काे सड़क हादसों में दो महिला, एक व्यक्ति और एक छात्रा घायल हो गयी. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के पुराना एलआइसी ऑफिस के पास घटी. यहां सिरसिया निवासी आभा सिन्हा व उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी घायल हो गयीं. आभा सिन्हा ने बताया कि बुधवार को […]

गिरिडीह : जिले के दो स्थानों में पर बुधवार काे सड़क हादसों में दो महिला, एक व्यक्ति और एक छात्रा घायल हो गयी. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के पुराना एलआइसी ऑफिस के पास घटी. यहां सिरसिया निवासी आभा सिन्हा व उनकी पुत्री स्नेहा कुमारी घायल हो गयीं.
आभा सिन्हा ने बताया कि बुधवार को वह अपनी बेटी और पति के साथ गिरिडीह आ रही थी. इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिसके बाद दोनों घायल हो गयी. वहीं दूसरी घटना में बिरनी थाना क्षेत्र के कुरूमडीहा के पास बादक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिसमें कुसमय बिरनी निवासी एनुल अंसारी व उनकी पत्नी रेहाना परवीन घायल हो गयीं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >