गांडेय : लूटकांड का आरोपी पकड़ाया

गांडेय : देवघर जिला अंतर्गत मरगोमुंडा थाना क्षेत्र में सड़क लूट के आरोपी की गिरफ्तारी को ले गुरुवार को मरगोमुंडा पुलिस अहिल्यापुर पहुंची. इसके बाद अहिल्यापुर पुलिस के सहयोग से मरगोमुंडा पुलिस ने अहिल्यापुर गांव से लूटकांड के आरोपी चुन्नी हाजरा उर्फ गोविंद उर्फ विक्रम हाजरा(पिता चमटू हाजरा) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. […]

गांडेय : देवघर जिला अंतर्गत मरगोमुंडा थाना क्षेत्र में सड़क लूट के आरोपी की गिरफ्तारी को ले गुरुवार को मरगोमुंडा पुलिस अहिल्यापुर पहुंची. इसके बाद अहिल्यापुर पुलिस के सहयोग से मरगोमुंडा पुलिस ने अहिल्यापुर गांव से लूटकांड के आरोपी चुन्नी हाजरा उर्फ गोविंद उर्फ विक्रम हाजरा(पिता चमटू हाजरा) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. अहिल्यापुर थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ मरगोमुंडा थाना में कांड संख्या 26/16 के मामला दर्ज था. पुलिस ने बताया कि चुन्नी हाजरा उर्फ गेविन्द हाजरा उर्फ विक्रम हाजरा के विरुद्ध विभिन्न थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं. मरगोमुंडा पुलिस ने उसे अपने साथ ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >