निमियाघाट में दुष्कर्म के आरोपी के घर लगी आग

निमियाघाट. निमियाघाट थाना अंतर्गत नगरी गांव के एक घर में रविवार की रात आग लग गयी. सूचना पर निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया. जिस घर में आग लगी है वह स्थानीय राजेश सिंह का है. राजेश पर गांव की एक नाबालिग लड़की […]

निमियाघाट. निमियाघाट थाना अंतर्गत नगरी गांव के एक घर में रविवार की रात आग लग गयी. सूचना पर निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया. जिस घर में आग लगी है वह स्थानीय राजेश सिंह का है.
राजेश पर गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है. 16 मई को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और उसके बाद से ही राजेश फरार है. इस संबंध मे निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव मे बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों सहयोग से आग को बुझाया. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह मकान दुष्कर्म के एक आरोपी का है. प्राथमिकी के बाद से आरोपी फरार है. जिस घर में आग लगी थी उसमें कोई नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >