बाहर काम करने गये युवक की राजस्थान में मौत

बाहर काम करने गये युवक की राजस्थान में मौत

धुरकी थाना क्षेत्र के झुनका गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव (28 वर्ष) की राजस्थान में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि सत्येंद्र काम करने के लिए 20 दिन पहले राजस्थान के उदयपुर गया था. नौ सितंबर की दोपहर में वहां कंपनी में काम करने के दौरान वह गिरकर बेहोश हो गया. सहयोगियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सहयोगियों ने कंपनी को इसकी सूचना दी. वहीं कंपनी वालों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लेकर परिजनों को बताया.इधर सूचना पाकर परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गये हैं. बताया गया कि कंपनी ने सत्येंद्र का शव घर लाने के लिए एंबुलेंस मुहैया कराया है. गुरुवार की शाम तक शव गांव पहुंचने की संभावना है. इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. बताया गया कि मृतक की 10 माह पहले ही शादी हुई थी. खबर सुनकर उसकी पत्नी की हालत भी खराब हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >