युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से दिखाये करतब

युवाओं ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से दिखाये करतब

विशुनपुरा. विशुनपुरा में रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाली गयी. जुलूस में श्री राम भक्त कमेटी विशुनपुरा बजरंग अखाड़ा के सैकड़ो सदस्य शामिल हुए. जुलूस हनुमान मंदिर नयी बाजार से चलकर पुरानी बाजार होते हुए गांधी चौक पर पहुंची. जहां विभिन्न गांवों से आये अखाड़े व कमेटी के महावीरी झंडों का मिलान किया गया. जुलूस में आये लोग जगह जगह पारंपरिक अस्त्र शस्त्र व लाठी से करतब दिखाते रहे. जुलूस में मुख्य रूप से जिला धर्माचार्य सह बजरंग अखाड़ा प्रमुख राधेश्याम पांडेय, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विष्णु मंदिर सचिव गौरीशंकर गुप्ता, कुंदन चौरशिया, नवल किशोर गुप्ता, मुरली गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, संजय गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >