रमना में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, छत्तीसगढ़ का युवक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा के रमना गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिनेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

गढ़वा. रमना गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव निवासी सरजू राम के पुत्र अजय राम (19 वर्ष) के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मोटरसाइकिल अनित्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

परिजनों ने बताया कि अजय अपने घर से किसी काम से रमना गया था. वहां से वापस घर लौटने के दौरान रमना गांव में उसकी मोटरसाइकिल अनित्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त यंहो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें: गढ़वा: केतार के दो स्कूलों में कागजी पेंच में फंसे छात्र - छाताकुंड में TC के लिए दो प्रभारियों में झड़प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >