दुर्घटना में युवक घायल, हेलमेट ने बचायी जान

दुर्घटना में युवक घायल, हेलमेट ने बचायी जान

भंडरिया. गोदरमाना मुख्य मार्ग पर बगडेगवा नाला के पास बुधवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी 26 वर्षीय सुभानंद बाड़ा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुभानंद बाड़ा अपने घर से ससुराल बड़गड़ जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भंडरिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ संध्या बिलुंग किंडो ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सुभानंद की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उन्हें घर भेज दिया गया. हादसे के समय सुभानंद बाड़ा ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आयी और उनकी जान बच गयी. चिकित्सक और स्थानीय लोग मानते हैं कि हेलमेट न पहनने पर यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था. दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसे भंडरिया थाना लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >