वाल विवाह रोकने के लिए लोगों को किया जागरूक

वाल विवाह रोकने के लिए लोगों को किया जागरूक

गढ़वा. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान फॉर वालेंटरी एक्शन व जिला प्रशासन गढ़वा ने संयुक्त रूप से अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए सतर्कता दिवस मनाया. इसमें बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) व आशा यूनिटों ने भी सहयोग किया और जिले में बाल विवाह की रोकथाम का संकल्प लिया. लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के प्रतिनिधियों ने जिले के गढ़देवी मंदिर गढ़वा, केतार के भगवती देवी मंदिर, राजा पहाड़ी, खोन्हर मंदिर गढ़वा आदि स्थानों पर जाकर लोगों से बाल विवाह रोकने की अपील की. इस मौके पर संस्था की ओर से बताया कि गढ़वा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और जिले में हजारों लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >