जिले के तीन पहलवान जेएसएसपीएस रांची में चयनित

जिले के तीन पहलवान जेएसएसपीएस रांची में चयनित

प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के तीन पहलवानों का चयन रांची के जेएसएसपीएस (झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी) के लिए हुआ है. चयनित पहलवानों में डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर स्टेडियम रामा शाहू के आदित्य कुमार सिन्हा, शिवानी कुमारी व परी कुमारी शामिल है. तीनों के चयन पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के सम्मान का अवसर बना, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ उमेश सहाय, अंतरराष्ट्रीय रेफरी सह कुश्ती कोच शैलेंद्र पाठक और बॉलीबॉल कोच प्रभात तिवारी उपस्थित थे. अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को किट बैग और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. डॉ उमेश सहाय ने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण का महत्व समझाया और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी. शैलेंद्र पाठक ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और मानसिक मजबूती पर ध्यान देने की सलाह दी, जबकि प्रभात तिवारी ने खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया. इस अवसर पर गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव चंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर कुणाल, ओमप्रकाश गुप्ता, शारीरिक शिक्षक राजेश चंद्रवंशी, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार, पवन कुमार, सनी कुमार, पुनीत जायसवाल, अनुराधा विश्वकर्मा, सोनाली कुमारी, दिव्या कुमारी, श्रेया कुमारी, खुशी कुमारी, जागृत कुमारी, आर्या राज, अमृत राज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >