एसआइआर की प्री एक्टिविटी में 64 हजार से अधिक मतदाता सस्पेक्टेड

विशेष गहन पुनरीक्षण की प्री एक्टिविटी लगभग पूरी, सही पाये गये 90 प्रतिशत मतदाता

विशेष गहन पुनरीक्षण की प्री एक्टिविटी लगभग पूरी, सही पाये गये 90 प्रतिशत मतदाता पीयूष तिवारी, गढ़वा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्री एक्टिविटी लगभग पूरी हो चुकी है. इस प्री एक्टिविटी में मतदाताओं की मैपिंग की गयी, जिसमें 90 प्रतिशत मतदाता सही पाये गये हैं. गढ़वा जिले के भवनाथपुर और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 64 हजार से अधिक मतदाता सस्पेक्टेड पाये गये हैं. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से झारखंड में तीसरे फेज का एसआइआर जल्द शुरू होने की संभावना है. इसके बाद कैटेगरी-बी में शामिल इन 64 हजार सस्पेक्टेड मतदाताओं को अपने डॉक्यूमेंट के माध्यम से मतदाता होने की पात्रता साबित करनी होगी. पहले एसआइआर एक अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, प्रत्येक 15 दिनों में गढ़वा के उपनिर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा की जा रही है, जिस कारण संभावना है कि जल्द ही एसआइआर शुरू करने की घोषणा हो सकती है. गढ़वा में 17839 मतदाताओं का नाम डिलीट गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में प्री एक्टिविटी के दौरान 17839 मतदाताओं का नाम डिलीट किया गया है. इसमें 2078 फर्जी मतदाता हैं, जिन्हें उनके गांव या बूथ में कोई नहीं जानता. इसके अलावा 6929 ऐसे मतदाता हैं, जो दूसरे बूथ पर शिफ्ट हो गये हैं, 5795 मृत मतदाता और 3040 अन्य मतदाताओं का नाम डिलीट किया गया है. सात लाख से अधिक मतदाता सही पाये गये गढ़वा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 864222 मतदाता हैं. इनमें से सात लाख से अधिक मतदाता मैपिंग के दौरान सही पाये गये हैं. एसआइआर शुरू होने के बाद डिलीट किये गये मतदाताओं को छोड़कर शेष सभी को बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र उपलब्ध कराये जायेंगे. सही पाये गये मतदाताओं को कोई डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, 64 हजार सस्पेक्टेड मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने के लिए उचित डॉक्यूमेंट के साथ गणना प्रपत्र जमा करना होगा. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे : उपनिर्वाचन पदाधिकारी उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय ने बताया कि एसआइआर शुरू करने का अब तक कोई निर्देश नहीं मिला है. हालांकि प्री एक्टिविटी और मैपिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है. भारत निर्वाचन आयोग से निर्देश मिलने पर वे इसे जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >