पिकअप वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौत

भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग पर जनेवा मे पिकअप वाहन व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में भंडरिया निवासी बटेश्वर मुंडा (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. भंडरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बटेश्वर बाइक से रामानुजगंज गया था. वापसी में यह दुर्घटना हो गयी. दुर्घटना के बाद पिकअप ( जेएच03एम-4320) धक्का मार कर भाग रहा था. ग्रामीण ने उसका काफी दूर तक पीछा किया. यह देख चालक ने गोदरमाना पुलिस पिकेट में जाकर गाड़ी लगा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >