बरडीहा (गढ़वा). बरडीहा थाना क्षेत्र के कोलुवा गांव निवासी रामरति यादव के पुत्र कृष्ण यादव को सांप ने डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
परिजनों ने बताया कि कृष्ण यादव अपने घर से धान के खेत में खाद डालने गया था. इसी दौरान उसके दायें पैर में सांप ने डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
