घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला, गंभीर

घरेलू विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला, गंभीर

प्रतिनिधि, गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मुकेश सिंह, वरण सिंह का पुत्र है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रविवार रात परिवार के सदस्य भोजन के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर वरण सिंह और उनकी छोटी पतोहू रानी देवी के बीच कहासुनी होने लगी. विवाद बढ़ता देख मुकेश सिंह ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान रानी देवी का पति पंकज कुमार सिंह आक्रोशित हो गया और पास में रखी लोहे की रॉड से मुकेश सिंह पर हमला कर दिया. हमले में उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जमीन विवाद में मारपीट, युवक घायल गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान नरेश चंद्रवंशी के पुत्र ओमप्रकाश चंद्रवंशी के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि ओमप्रकाश चंद्रवंशी और उसके चाचा सीताराम चंद्रवंशी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि मारपीट के दौरान सीताराम चंद्रवंशी ने ओमप्रकाश चंद्रवंशी के साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट लग गयी. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. मिट्टी काटने के विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के मधेया गांव में खेत से मिट्टी काटने को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल अमित कुमार का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार राजमोहन पासवान के खेत से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी काटी जा रही थी. इसी दौरान उनके गोतिया राजू पासवान और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि मिट्टी काटने के क्रम में खेत की मेड़ भी काट दी गयी है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी. आरोप है कि राजू पासवान पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने मिलकर राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार के साथ मारपीट की, जिससे तीनों घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में राजमोहन पासवान ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >