डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

डेढ़ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

रमना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानदोहर गांव में छापेमारी कर अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शनिवार को एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों को खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में रमना थाने के मानदोहर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा की बिक्री करने की सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को सूचित कर सत्यापन किया गया. नौ अगस्त को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह और पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में रमना थाना प्रभारी मो अशफाक आलम और पुलिस टीम ने मानदोहर गांव में जितेन्द्र पाठक के घर में छापेमारी कर लगभग डेढ़ किलो गांजा और गांजा तौलने वाला एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जितेन्द्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि जितेन्द्र पाठक ने पकड़े जाने पर पुलिस के समक्ष कथित गांजा की खरीद बिक्री करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने जितेन्द्र पाठक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

छापामारी में शामिल पुलिसकर्मी : छापेमारी में पुअनि ओम प्रकाश महतो, ऋषिकेश सिंह, आरक्षी सुरेन्द्र यादव, श्रीकांत पासवान व आरक्षी सह चालक लव कुमार दुबे शामिल थे. प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व रमना थाना प्रभारी मो.अशफाक आलम भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा

जिले के 29 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, 7622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें >