गढ़वा. महुलिया गांव निवासी दिनेश राम की पत्नी सोनी देवी को अज्ञात जंतु ने काट लिया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घास उखाड़ने गयी थी महिला
परिजनों ने बताया कि सोनी देवी अपने घर से धान के खेत में घास उखाड़ने के लिए गयी थी. इसी दौरान अज्ञात जंतु ने उसे काट लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
