गढ़वा. धुरकी थाना क्षेत्र के अंबा खोरिया गांव निवासी उजागीर प्रजापति की पत्नी सरिता देवी को अज्ञात जीव जंतु ने काट लिया.
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सरिता देवी अपने घर से घान खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी.इसी दौरान उसे अज्ञात जंतु ने पैर में काट लिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है.
