अनूप जयसवाल की रिपोर्ट
धुरकी (गढ़वा). धुरकी थाना क्षेत्र के पनघटवा गांव निवासी लाल बिहारी चंद्रवंशी की पुत्री पुष्पा कुमारी को सांप ने डस लिया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
स्थिति खतरे से बाहर
पुष्पा कुमारी ने बताया कि वह अपने घर में मोबाइल को चार्ज में लगाने के लिए गयी थी. इसी दौरान टेबल पर मौजूद सांप ने उसे डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
