पति से विवाद के बाद महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

पति से विवाद के बाद महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी अनिल रजवार की पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे आक्रोशित होकर उसने मिट्टी के घर में लगे बडेर के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस बात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे फंदे से निकालकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति नाजुक बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >