महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

थाना क्षेत्र के दासीपूर गांव में आपसी विवाद के कारण एक महिला ने कुएं में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को गढ़वा रेफर कर दिया. घायल महिला शर्मीला देवी, पति आशीष गुप्ता को कमर और माथे में गंभीर चोट आयी है. शर्मीला के ससुर सुगा साह ने बताया कि उनकी बहू 15 दिनों से अपने मायके गयी थी. मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के पेंशन फॉर्म भरने के लिए आशीष ने उसे दासीपूर स्थित घर बुलाया था. आधार कार्ड की खोजबीन के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, फिर गुस्से में शर्मीला देवी ने घर के बगल के कुएं में कूद गयी. गनीमत थी कि उसके गोद से बच्चे को पहले ही छीन लिया गया था, वरना इस घटना में उसकी जान जा सकती थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >