गढ़वा को झारखंड में अग्रणी बनायेंगे: शैलेंद्र सिंह

क्षत्रिय गौरव एकता की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

क्षत्रिय गौरव एकता की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित पिपरा कला महाराणा प्रताप चौक के पास क्षत्रिय गौरव एकता के जिला कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में संगठन की पहली जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गयी. घोषित कमेटी के अनुसार शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है. अजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सुदर्शन सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह और अमित सिंह उर्फ बाबुल सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. जितेंद्र कुमार सिंह को महासचिव, दयानंद सिंह को सचिव बनाया गया है. वहीं प्रमोद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बबलू सिंह, विनोद सिंह और दीपक सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है. कृपाल सिंह को प्रवक्ता, धनंजय सिंह को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. राहुल ऋषि, कुश कुमार सिंह और दीपक सिंह को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया है. इसके अलावा अनुज कुमार सिंह और पवन सिंह को संयोजक और अनिल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राजा सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, अरविंद सिंह, रामानंद सिंह, यशवंत सिंह और भुवनेश्वर सिंह को संरक्षक बनाया गया है. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन चंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन दयानंद सिंह ने किया. इस मौके पर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि जिले के समाज का हर व्यक्ति संगठन का अध्यक्ष है. सभी के सहयोग से गढ़वा को झारखंड में अग्रणी स्थान तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने समाज में एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया. दयानंद सिंह ने कहा कि यह कार्यकारिणी पहले से गठित पांच सदस्यीय समिति की रूपरेखा के आधार पर बनायी गयी है. संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर उसकी परंपरा और गौरव को बचाना है. कोषाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद समाज एकजुट हुआ है और इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्होंने आपसी मतभेद खत्म करने और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की. प्रवक्ता कृपाल सिंह ने कहा कि संगठन बनने से समाज में नयी उम्मीद जगी है और अब सभी को मिलकर एकता कायम करनी होगी. अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नई कमेटी के साथ काम करने से संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा और समाज को नयी दिशा मिलेगी. महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे और समाज के विकास के लिए काम करेंगे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन चंद्र सिंह ने कहा कि समाज को श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए. तभी समाज का समग्र विकास संभव है. मौके पर उमेश सिंह, बबन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, कृपाल सिंह, सुचित नारायण सिंह, अमरेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, सुधाकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, धनंजय सिंह, सुदर्शन सिंह, कामेश्वर प्रताप देव, विनय कुमार सिंह, सज्जन कुमार सिंह, अमित कुमार, दयानंद सिंह, अजय सिंह, जय कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिंह, राहुल ऋषि, विकास सिंह, अजय कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, बाबुल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >