पति से झगड़ा कर पत्नी ने की आत्महत्या

पति से झगड़ा कर पत्नी ने की आत्महत्या

मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी असगर अंसारी की पत्नी रुखसाना बीवी (30 वर्ष) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि रुखसाना बीवी एवं उसके पति के बीच मोबाइल पर आपसी किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी. इसके बाद उसका पति मोबाइल पर ही गाली-गलौज करने लगा. इसी बात से आक्रोशित होकर रुखसाना ने कीटनाशक खा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. बताया गया की मृतका के चार बच्चे हैं. इनमें सबसे छोटा बच्चा तीन महीने का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >