महोत्सव को राजकीय दर्जा हमने दिया, उंचाई पर भी हम ही पहुंचायेंगे : हेमंत सोरेन

महोत्सव को राजकीय दर्जा हमने दिया, उंचाई पर भी हम ही पहुंचायेंगे : हेमंत सोरेन

श्री बंशीधर नगर

श्री बंशीधर नगर में बुधवार को दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंशीधर महोत्सव का स्वयं बाबा बंशीधर का पूजा पाठ कर और मुख्य समारोह स्थल गोसाइबाग मैदान में दीप प्रज्जवलित कर उसका औपचारिक उदघाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले के लिए करीब 182 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया. मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे विलंब से अपराह्न करीब 2.30 बजे बंशीधर नगर पहुंचेे थे. यहां उनको गार्ड ऑनर देकर श्री बंशीधर मंदिर में पूजा कराने के बाद गोसाईंबाग स्थित मुख्य समारोह स्थल लाया गया. इस समय कड़ी धूप थी. इसके बावजूद लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बैठे हुए थे. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा भी कि आप कड़ी धूप में बैठे हैं. मैं आपकी तकलीफ समझ सकता हूंं, इसलिए ज्यादा नहीं बोलूंगा. वैसे भी अभी विधानसभा का सत्र चल रहा है. काफी व्यस्त समय है. समयाभाव के कारण विधायक कल्पना सोरेन एवं पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भाषण नहीं हो सका. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ही बंशीधर महोत्सव को राजकीय दर्जा दिया है. अब इसे और उंचाई पर ले जाने का काम करेंगे.

छह-आठ महीने में मिलेगा कनहर से मिलेगा किसानों को पानी

मुख्यमंत्री ने कनहर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र वृष्टि छाया में पड़ता है. इसलिए यहां के किसान काफी परेशान रहते हैं. उन्होेंने किसानों के खेतों में पानी देने के लिए 1200 करोड़ रु लागत वाली कनहर परियोजना का शुभारंभ किया था. छह से आठ महीने में यह पूरा हो जायेगा. इससे किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटन का दर्जा देकर विकसित करने का काम करेंगे. इधर श्री बंशीधर महोत्सव की संध्या बेला में आर्यन महाकाल ग्रुप की ओर से कृष्ण लीला व भोजपुरी गायिका अनुपम यादव की प्रस्तुति के साथ-साथ इंडियन आइडल सीजन-3 के फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी एवं सीजन दसवीं के विजेता सलमान अली का कार्यक्रम होगा.

परिजनों को मिला चार-चार लाख का चेक : मुख्यमंत्री ने समारोह में पिछले दिन गोदरमाना में एक पटाखा दुकान में तीन नाबालिग बच्चों सहित पांच लोगों की हुई मौत की घटना में इनके परिजनों को चार-चार लाख का चेक प्रदान किया. इस घटना में विकास केसरी के दो पुत्रों की मौत हुई थी. उन्हें आठ लाख रु का चेक दिया गया.

अन्य पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाये : नरेश सिंह

समारोह में विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजकीय महोत्सव का वैश्विक पहचान बनाने के लिए यह राजकीय महोत्सव का आयोजन किया गया है. गढ़वा जिला में पर���यटन की असीम संभावनाएं हैं. इसमें बंशीधर सबसे अग्रणी है. इसके साथी अन्य पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाये.

पावर प्लांट लगा कर बेरोजगारी दूर की जाये : अनंत प्रताप

भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि श्री बंशीधर नगर उत्तर प्रदेश, झारखंड, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश चार राज्यों की सीमा से सटा यह स्थल है. यहां पर कॉरिडोर बने, ताकि पूरी दुनिया में इसकी पहचान बन सके. उन्होंने बाबा बंशीधर महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पलायन रोकने के लिए पावर प्लांट की स्थापना कराने की मुख्यमंत्री से मांग की. साथ ही नगर उंटारी में बस स्टैंड, खेल स्टेडियम, बंशीधर से राजा पहाड़ी तक रोपवे बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने की भी मांग की. विधायक ने इसके साथ ही नगर उंटारी में टाउन हॉल का निर्माण, केतार चतुर्भुजी मां का पर्यटन स्थल का दर्जा एवं सुंदरीकरण तथा तुलसीदामर खदान चालू कराने आदि की भी मांग की.

प्रशासन पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है : शेखर जमुआर

समारोह में गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने स्वागत संबोधन किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा परिवर्तन एवं कला के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है. सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है. बेहतर कार्य के लिए नीति आयोग की तरफ से जिला प्रशासन को अवार्ड मिला है.

गंगा आरती व हास्य कलाकारों का कार्यक्रम आज

दूसरे दिन गुरुवार को संध्या 6:00 बजे से गंगा आरती, इंडियन सेमी क्लासिकल गायक शशांक शेखर, पाइका नृत्य मनभूमि संस्कृति समिति, हास्य कलाकार राजीव निगम, बॉलीवुड सिंगर जॉली मुखर्जी रजत आनंद एवं सारेगामापा विजेता हेमंत बृजवासी का कार्यक्रम रात्रि 11:00 बजे तक होगा. इधर बुधवार को श्री बंशीधर महोत्सव की संध्या बेला में आर्यन महाकाल ग्रुप की ओर से कृष्ण लीला व भोजपुरी गायिका अनुपम यादव की प्रस्तुति के साथ-साथ इंडियन आइडल सीजन-3 की फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी एवं सीजन-10वीं के विजेता सलमान अली का कार्यक्रम हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >