जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त, कई मुहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप

जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त, कई मुहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सुदना के लोग पानी के लिए परेशान हैं. सुदना में कई जगहों पर जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. इस कारण सड़क पर हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है. जबकि कई लोग पानी की जुगाड़ में लगे रहते हैं. क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराकर पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के प्रति निगम प्रशासन गंभीर नहीं है. सुदना जलापूर्ति केंद्र से प्रतिदिन सुबह में पानी की आपूर्ति किया जाता है. सुदना के आजादनगर चौक पर अधिष्ठापित डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट के खंभा के पास से पानी का बहाव हो रहा है. लोगों की माने तो हजारों लीटर पानी सड़क पर बेकार बह रहा है. आजादनगर चौक से बहते हुए पानी करीब आधा किलोमीटर दूर हदहदवा नाला में पहुंच जाती है. यह स्थिति पिछले छह दिनों से है. मालूम हो कि बीस फूटा पुल से लेकर छह मुहान तक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाया गया है. फाउंडेन की खुदाई के दौरान कई जगहों पर जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. चार माह बाद जब जलापूर्ति शुरू हुई तो पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन को दी. शुक्रवार को निगम प्रशासन ने खुदाई कराकर क्षतिग्रस्त पाइप की स्थिति का जायजा लिया. लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नही करायी गयी है. निगम प्रशासन का कहना है कि संवेदक ब्रदर्स कंस्ट्रशन की लापरवाही के कारण पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है. इसकी मरम्मत संवेदक के द्वारा की करायी जायेगी. इधर जलापूर्ति पाइप की मरम्मत नही होने के कारण पिछले कई दिनों से सुदना के आजादनगर, राजनगर सहित अन्य मुहल्ले में जलापूर्ति बंद है और लोग परेशान है. बताया जाता है कि राजनगर व आजादनगर चौक के पास चार डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन के दौरान जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >