गढ़वा डीसी का बंशीधरनगर में एक्शन: ऑफिस से गायब मिले कार्यपालक पदाधिकारी, मांगा स्पष्टीकरण

Garhwa News: गढ़वा के बंशीधरनगर में  डीसी अनन्य मित्तल ने निरीक्षण किया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ऑफिस से गायब मिले, जिस पर स्पष्टीकरण मांगा गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने श्री बंशीधरनगर में प्रशासनिक अमले की क्लास लगाई. उपायुक्त ने नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी और व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए. 

नगर पंचायत कार्यालय में दिखी लापरवाही 

निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई. यहां उपायुक्त तब भड़क गए जब उन्हें पता चला कि उनके आने की सूचना होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के ऑफिस से गायब हैं. उपायुक्त ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण  मांगने का निर्देश दिया. 

लंबित मामलों पर नाराजगी 

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लंबित मामलों पर नाराजगी जताई. उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि संबंधी मामलों में आम जनता को चक्कर न कटवाएं. लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निष्पादन करें. राइट टू सर्विस एक्ट का सख्ती से पालन हो जिससे कि सेवाएं समय पर मिल सकें. अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण में उपायुक्त ने पाया कि वहां शौचालय की स्थिति बेहद खराब और असंतोषजनक है. उन्होंने तुरंत नगर पंचायत के साथ तालमेल बिठाकर वहां सार्वजनिक शौचालय निर्माण का आदेश दिया. साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और जांच आधारित बनाने का निर्देश दिया. 

अधिकारियों को दिए निर्देश 

निरीक्षण  में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को से कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित सेवा देना है. उन्होंने ऑफिसों में साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया. इस औचक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >