जल संचय भविष्य के लिए अनिवार्यः अजय कुमार

जल संचय भविष्य के लिए अनिवार्यः अजय कुमार

गढ़वा. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा के तहत गुरुवार को श्री बंशीधर नगर प्रखंड की हालिवन्ता कला पंचायत के पतरिया कला गांव में ‘जल महोत्सव’ पखवाड़ा के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन किया गया. मौके पर कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भूजल रिचार्ज, जल प्रबंधन और जल संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल का संचय बेहद जरूरी है. इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों, जलसहिया और कर्मियों को जल बचाने की शपथ भी दिलायी. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, उप प्रमुख और पंचायत के मुखिया राकेश चौबे ने भी अपने विचार रखे और जल संरक्षण पर जोर दिया. जिला समन्वयक अनुज श्रीवास्तव और नवनीत उपाध्याय ने पेयजल आपूर्ति के रखरखाव, वर्षा जल संचयन और समय पर जलकर शुल्क जमा करने के महत्व को विस्तार से बताया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभाग के कर्मी उपस्थित ते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >