कांडी. प्रखंड की खुटहेरिया पंचायत के लगभग आधा दर्जन किसान अब तक धान की खरीद नहीं होने कारण परेशान हैं. किसानों ने इसको लेकर आमरण अनशन की चेतावनी दी है. धान की खरीद नहीं होने को लेकर सभी किसानों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर धान की खरीद करने की मांग की है. खुटहेरिया पंचायत के किसान अरुण तिवारी ,आतिश सिंह,बक्टेशवर सिंह,धनंजय कुमार सिंह,उपेन्द्र नाथ तिवारी व सुधा सिंह ने डीएसओ को दिये आवेदन में कहा कि अभी तक खुटहेरिया पंचायत के किसानों के धान की खरीद नहीं हुई है, जिसके कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. सभी ने कहा है कि पैक्स संचालक की मनमानी और अनियमितता के कारण खुटहेरिया पंचायत के किसान धान की बिक्री नहीं कर सके हैं.
धान की खरीद नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
धान की खरीद नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
