नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में विशुनपुरा ने बुल्का फाइटर को हराया

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में विशुनपुरा ने बुल्का फाइटर को हराया

रमना. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि के मैदान में रमना प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मानवेंद्र प्रताप देव, राज रतन प्रताप देव, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह व युवा समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. प्रतियोगिता का पहला मैच विशुनपुरा और बुल्का फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें विशुनपुरा की टीम ने 15 रन से जीत दर्ज की. उद्घाटन समारोह में उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए मानवेंद्र प्रताप देव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है. राज रतन प्रताप देव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है. मौकेे पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, मुन्ना प्रसाद, दिनेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुक्तेश्वर पांडेय, जीतन ठाकुर, राजा सिंह, विशाल कुमार सिंह, सचिव संदीप चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष परवेज आलम,उपाध्यक्ष राकेश पटेल, उप सचिव गौरव यादव,मीडिया प्रभारी अभिषेक रानू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >