वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

चिनिया (गढ़वा) चिनिया प्रखंड की बिलैयतीखैर पंचायत के मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और दूसरी पंचायत में नाम स्थानांतरित किये जाने के खिलाफ बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. रानी चेरी धनकुट्टी टोला (बूथ संख्या 315) और चिखरापथर टोला (बूथ संख्या 314) के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ सुबोध कुमार को लिखित आवेदन सौंपकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि बिलैयतीखैर पंचायत के बूथ संख्या 314 के मतदाताओं का नाम काटकर चिनिया पंचायत के बूथ संख्या 318 में जोड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से अपनी मूल पंचायत (बिलैयतीखैर) के बूथों पर मतदान करते आये हैं, ऐसे में बिना किसी ठोस कारण के उनके नाम दूसरे पंचायत में शिफ्ट करना गलत है. उन्होंने पूर्व की भांति उनके नाम पुराने बूथों पर ही रहने देने की मांग की है. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस त्रुटि को जल्द नहीं सुधारा, तो ग्रामीण बाध्य होकर उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे. आवेदन सौंपने वालों में वार्ड सदस्य बिंदु देवी, पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी और प्रभारी मुखिया रानीॉ, मूंगा सिंह, सत्येंद्र सिंह, नंदकुमार सिंह, राजेश सिंह, डिफेंस सिंह, बृहस्पति सिंह, चंद्रिका सिंह, प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह, सुरेश सिंह, गोपाल परहिया, मुन्ना कोरवा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >