बिजली के बिना अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर बियार टोली के ग्रामीण

अमहर खास पंचायत के पचौहूआ टोला में 30–35 घर अब भी बिजली से वंचित

अमहर खास पंचायत के पचौहूआ टोला में 30–35 घर अब भी बिजली से वंचित प्रतिनिधि, विशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत अंतर्गत पचौहूआ टोला के बियार टोली में विकास के दावे उस समय खोखले नजर आते हैं, जब यहां के दर्जनों परिवार आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं. वार्ड संख्या 10 स्थित इस टोले में करीब 30–35 घरों में सैकड़ों लोग रहते हैं, लेकिन आज तक यहां बिजली नहीं पहुंच सकी है. इसके कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथ उठाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और जल्द बिजली उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में भी वे ढिबरी युग में जीवन बिता रहे हैं. शाम ढलते ही पूरा टोला घोर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है. वहीं रात के समय जहरीले जीव-जंतुओं का भी डर बना रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और रात में घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है. उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अपनी समस्या स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के सामने रखी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. विधायक से लगायी गुहार बियार टोली के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या पर ध्यान दें और जल्द से जल्द टोले में बिजली की व्यवस्था करायें. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी है कि विधायक उनकी पीड़ा को समझेंगे और उनके घरों में भी रोशनी पहुंचाने की पहल करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा उनकी मूलभूत जरूरत और अधिकार है. अब देखना यह है कि अमहर खास पंचायत के इस उपेक्षित टोले की मांग कब पूरी होती है और भवनाथपुर विधानसभा के विधायक तथा बिजली विभाग ग्रामीणों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं. इस मौके पर बियार टोली के दिरगज प्रसाद यादव, मदन बियार, चलीतर बियार, अवधेश बियार, बिहारी बियार, राजेंद्र बियार, मनोज बियार, रामनाथ भूइंया, अनिल राम, सुदर्शन बियार, रामेश्वर बियार, केशरी देवी, कमला देवी, उषा देवी, चंद्रावती देवी, लीला देवी, राधा देवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी और किरण देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >