गौ-तस्करी से जुड़े दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

गौ-तस्करी से जुड़े दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रतिनिधि विशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के पिपरी खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से कथित गौ-तस्करी का मामला उजागर हुआ. पपरवा पहाड़ी के समीप चार गाय के बछड़ों को लेकर जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ की और बाद में विशुनपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. तथा ग्रामीणों ने क्षेत्र में सक्रिय कथित पशु तस्करी नेटवर्क की गहन जांच की मांग की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग दैनिक कार्य के लिए गांव से बाहर निकले थे. इसी दौरान पपरवा पहाड़ी के पास दो युवक चार गाय के बछड़ों को लेकर जाते दिखायी दिये. ग्रामीणों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद दोनों को रोककर पूछताछ की गये. पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सुहेल खान पिता अलमुदिन खान, निवासी खजुरी गढ़वा तथा मकसूद खान पिता नेशरुदिन खान निवासी सनपुरवा बताया. ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने कहा कि वे कई वर्षों से पशु खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों के लिए काम करते हैं और कोइडी गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां से बछड़ों को लेकर सनपुरवा जेखु खान के यहां ले जा रहे थे.ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवकों के जवाब संतोषजनक नहीं लगे. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना विशुनपुरा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. वहीं बरामद चारों बछड़ों को चौकीदार की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है. बड़े नेटवर्क की आशंका पुलिस कर रही है जांच ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से चोरी-छिपे पशुओं की खरीद-बिक्री और तस्करी का संगठित नेटवर्क सक्रिय है. ग्रामीणों के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवकों ने कथित रूप से यह भी बताया कि कोइन्दी गांव के सदाम रसूल के यहां से चार बछड़े को लेकर मझिआंव सनपुरवा के जेखु खान के पास देते है. यहां से गायों का बड़ी खेप इक्कठा कर लोहरदगा के लिए भेजा जाता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >