जरही बाजार समिति में सजने लगी सब्जी की दुकानें

जरही बाजार समिति में सजने लगी सब्जी की दुकानें

डंडई. डंडई प्रखंड के जरही बाजार में लंबे समय से सड़क किनारे लग रही सब्जी की ठेला-खुमचा दुकानों को हटाकर अब बाजार समिति परिसर में व्यवस्थित कर दिया गया है. इस पहल से जहां एक ओर यातायात व्यवस्था सुचारु हुई है, वहीं खरीदारों और दुकानदारों दोनों को बड़ी राहत मिली है. स्थानीय मुखिया महेंद्र चौधरी के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गयी, उनके आह्वान पर छोटे व्यवसायियों ने सहयोग करते हुए अपनी-अपनी दुकानों को सड़क किनारे से हटाकर बाजार समिति में शिफ्ट कर लिया. अब समिति परिसर में सब्जी की दुकानें सुव्यवस्थित ढंग से सजने लगी हैं, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक खरीदारी का लाभ मिल रहा है. मुखिया महेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क किनारे ठेला लगाने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. साथ ही दुकानदारों को बार-बार दुकान हटाने की परेशानी झेलनी पड़ती थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >