गढ़वा: वंशीधर महोत्सव की तिथि अब तक तय नहीं, भानु प्रताप शाही ने सरकार को घेरा

Garhwa News: राजकीय श्री वंशीधर महोत्सव की तिथि अब तक घोषित नहीं होने से असमंजस की स्थिति है. इस मुद्दे पर भानु प्रताप शाही ने सरकार पर सवाल उठाएं हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

भानु प्रताप शाही

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वंशीधर नगर में होने वाले ‘राजकीय श्री वंशीधर महोत्सव’ के आयोजन को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. इस साल अब तक महोत्सव की तिथि निर्धारित नहीं होने पर इलाके के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. 

एक्स पर किया पोस्ट 

भानु प्रताप शाही ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक को सीधे संबोधित करते हुए सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा- जनता पूछ रही है, मैं भी पूछ रहा हूं वंशीधर महोत्सव कब होगा मुख्यमंत्री जी, विधायक जी? 

राजकीय महोत्सव का दर्जा 

गौरतलब है कि श्री वंशीधर महोत्सव को राज्य सरकार ने ‘राजकीय महोत्सव’ का दर्जा दिया है. नियमानुसार, हर साल इस भव्य आयोजन की तैयारी काफी पहले शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष अब तक तिथि की घोषणा न होने से इलाके के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति है. 

राजनीति गरमाई, जवाब का इंतजार 

भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि राजकीय महोत्सव घोषित होने के बावजूद सरकार और प्रशासन इसकी गरिमा और समयबद्धता को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं. श्री वंशीधर महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह गढ़वा जिले की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुका है. इस महोत्सव को लेकर अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया है. भानु प्रताप शाही के इस सवाल ने अब स्थानीय राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है. लोग अब सरकार और जिला प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस साल यह राजकीय आयोजन होगा भी या नहीं? 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जल्द लागू होगी नई हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मिलावटखोरों पर एसडीएम साहेब का सर्जिकल स्ट्राइक, 3 क्विंटल मिठाइयां मिट्टी में दफन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >