सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अवैध उत्खनन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन

अवैध उत्खनन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी थाना क्षेत्र के बरहसोती गांव में बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक अन्य के घायल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. भंडार गांव निवासी 18 वर्षीय विजय लोहरा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को भंडार बाजार में शव रखकर दोपहर 3 बजे से सड़क जाम कर दिया. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अनशन पर बैठे रहे और धरना जारी था. घटना के तुरंत बाद बुधवार रात को भी ग्रामीणों ने अंबाखोरया-मेराल पथ को जाम कर दिया था. इस दौरान अवैध उत्खनन में लगे कुछ वाहनों को पकड़कर उनके टायरों की हवा निकाल दी गयी. बाद में आपसी समझौते के बाद वाहन वहां से हटाये गये. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन के कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं. सूचना मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी जनार्दन राउत, झामुमो नेता ताहिर अंसारी और दीपक प्रताप देव मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने समझाकर जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा. पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों की पहचान कर ली गयी है और उनके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. हालांकि गुरुवार को फिर से ग्रामीणों में भंडार बाजार के पास सड़क जाम कर दिया. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पर सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अवैध बालू लदे वाहनों के कारण युवक की जान गयी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग दोषियों को बचाने में लगे हैं. थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि पुलिस अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. तेज रफ्तार वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाये और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाये. उनका कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई और सहायता नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >