अज्ञात बदमाशों ने जिप सदस्य की कार के शीशे तोड़े

अज्ञात बदमाशों ने जिप सदस्य की कार के शीशे तोड़े

भवनाथपुर. जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा की कार को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना को लेकर जिप सदस्य ने भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन से लिखित शिकायत कर मामले की जांच और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. जिप सदस्य ने बताया कि वह भवनाथपुर मोड़ के समीप एक किराये के मकान में रहती हैं. रोज की तरह उन्होंने अपनी कार घर के पास खड़ी की थी, लेकिन देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने कार के शीशे तोड़ दिये. उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताया है. रंजनी शर्मा के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके सक्रिय जनसंपर्क और जनसेवा कार्यों से घबराकर कुछ विरोधी तत्व उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. इससे पूर्व भी उनकी कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचाया गया था. थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >