अज्ञात बदमाशों युवक को पीटा, हालत गंभीर

अज्ञात बदमाशों युवक को पीटा, हालत गंभीर

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के वरदागा गांव के पास रविवार को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बदमाशों ने युवक को रोकर उसकी आंखों पर गमछा बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की. पीड़ित युवक की चंदन कुमार चौधरी (25 वर्ष) डटमा गांव निवासी मदर चौधरी का पुत्र है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित पलामू के चैनपुर स्थित अपनी बहन के ससुराल से बाइक से अपने घर डटमा लौट रहा था. इसी दौरान वरदादा के पास पांच मुंह को ढके पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया. बदमाशों ने पहले उससे उसकी पत्नी का नाम पूछा. नाम बताते ही उसकी बाइक की चाबी छीन ली गयी और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर उसे पास के कुरथिया आहर ले गये. वहां लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की गयी. पिटाई के बाद बदमाश उसे मृत समझकर मौके से भाग गये. काफी देर तक बेहोश रहने के बाद जब चंदन को होश आया, तब उसकी बहन सरिता देवी ने उसे फोन किया. चंदन अपनी बहन को आपबीती सुनायी, जिसके वह अपने परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंची और उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पिता ने लगाया आरोप घायल के पिता मदन चौधरी ने बताया कि चंदन की शादी वर्ष 2025 में चैनपुर के रबदा में हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी की विदाई को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है. इस मामले में दो बार पंचायत भी बुलायी जा चुकी है. पिता का आरोप है कि होली में पत्नी के मायके जाने के बाद इसी रंजिश में मायके पक्ष के लोगों ने बदमाशों के जरिए चंदन की हत्या की कोशिश की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घायल के बयान और परिजनों के आरोपों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >