वित्तरहित कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

वित्तरहित कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

कांडी. प्रखंड के शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय के वित्तरहित कर्मियों ने वित्तरहित संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को धरना दिया. कॉलेज के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को कॉलेज गेट की तालाबंदी करने के बाद एक दिवसीय धरना दिया गया. उन्होंने बताया कि 12 प्रतिशत अनुदान की बकाया राशि भुगतान करने, 75 प्रतिशत अनुदान बढ़ोतरी व वित्त रहित संस्थानों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग के समर्थन में आज वित्त रहित कॉलेज कर्मियों ने धरना दिया है, जिसके कारण कॉलेज में पठन पाठन बंद रहा. धरना देने वालों में अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रो आशुतोष कुमार मिश्र, बबन पाण्डेय, इसरार आलम, उमा शंकर कुमार, रेखा कुमारी, विकास विमल, अलखनाथ तिवारी, शक्तिदेव द्विवेदी, जंगबहादुर यादव, सतीश कुमार, शिवनाथ राम, मनोज राम, पंकज पांडेय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >