25 दिन के दिन अंदर ही चाचा-भतीजे की मौत

25 दिन के दिन अंदर ही चाचा-भतीजे की मौत

पड़वा(पलामू) : बुधवार को पड़वा थाना क्षेत्र के लोहडा की सहिया संगीता देवी के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा की मौत अज्ञात बीमारी से हो गयी. चार दिन पहले अभिषेक की अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. परिजनों ने तत्काल उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को अभिषेक की मौत हो गयी.

परिजनों के अनुसार सभी रिपोर्ट निगेटिव था. जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, वहां मातम छा गया. सभी युवक के मौत की खबर सुन कर अचंभित थे. 25 दिन पूर्व अभिषेक के लगभग 30 वर्षीय चाचा की भी मौत हो गयी थी. चाचा के मौत का सदमा था ही. साथ ही एक और युवक की मौत परिजनों को झकझोर दिया.

हालांकि परिवार के सदस्य इसे डायन बिसाही से भी जोड़ कर देख रहे हैं. मौत की खबर मिलने पर परिवार के कुछ सदस्य एक महिला पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे. दो परिवारों के बीच तनाव की स्थिति की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी श्यामलाल हांसदा पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को समझाया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >