गढ़वा : बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजा घायल

गढ़वा-नगरऊंटारी मार्ग पर लगमा गांव के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये

गढ़वा. गढ़वा-नगरऊंटारी मार्ग पर लगमा गांव के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के दतवनिया गांव निवासी अलीम अंसारी का पुत्र इशहाक अंसारी एवं उसका भतीजा शाकिर अंसारी का पुत्र जमील अंसारी के नाम शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमील अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर के लिये रेफर कर दिया. घटना के संबंध में इसहाक अंसारी ने बताया कि उसका चचेरा भाई काफी दिनों से बीमार चल रहा था. इसके बाद उसकी मृत्यु हो गयी. उसका अंतिम संस्कार करने के लिए कफन लेने के लिए गढ़वा आये हुए थे. गढ़वा से वापस जाने के क्रम में लगमा गांव के पास अचानक मोटरसाइकिल के सामने एक कुत्ता आ गया. उसे बचाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >