दोपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल, बाजारों में बढ़ी रौनक

धनतेरस को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, लोगों में उत्साह

धनतेरस को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, लोगों में उत्साह जितेंद्र सिंह, गढ़वा धनतेरस को लेकर गढ़वा का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है. दीपावली के शुभ पर्व से पहले शुक्रवार को दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी रही. ऑटोमोबाइल, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर खरीदारी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. व्यापारियों के अनुमान के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर जिले में लगभग 50 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार जबरदस्त जोश देखने को मिला. विभिन्न कंपनियों के शोरूम में अब तक लगभग चार करोड़ रुपये के चारपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है. डीलरों का कहना है कि नगद बिक्री को मिलाकर यह आंकड़ा छह करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. आभूषण बाजार में 40 करोड़ की बिक्री का अनुमान सराफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ सोनी ने बताया कि सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद इस बार लगभग 40 करोड़ रुपये के आभूषणों का कारोबार होने की संभावना है. संघ द्वारा धनतेरस पर निर्धारित दरें इस प्रकार हैं चांदी का पुराना सिक्का – 2530 रुपये 9999 चांदी (10 ग्राम) – 1880 रुपये लक्ष्मी-गणेश सिक्का – 1760 रुपये चांदी के बर्तन – 1660 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना (22 कैरेट) – 1,24,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (एम जीएसटी) सोना (18 कैरेट) – 1,02,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (एम जीएसटी) दोपहिया वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार इस बार लगभग 8 करोड़ रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री संभावित है. हीरो की 270, होंडा की 260, टीवीएस की 30 और बजाज व रॉयल एनफील्ड की 50 यूनिट्स की बुकिंग की गयी है. डेढ़ करोड़ के बर्तन बिकने की उम्मीद बर्तन व्यवसायी ज्योति प्रकाश केसरी ने बताया कि इस बार करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बर्तनों की बिक्री होने की उम्मीद है. स्टील 400 रुपये, फूल के बर्तन 1600 रुपये और पीतल 950 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं. दामों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहक खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं. इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 50 लाख का कारोबार गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सह न्यू इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा के प्रोपराइटर बबलू पटवा ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों में करीब 50 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने 45% तक की छूट, एलसीडी टीवी पर मिक्सी फ्री और आसान ईएमआई जैसी सुविधाएं दी हैं. मिट्टी और सिरामिक उत्पादों की बढ़ी मांग कल्याणपुर स्थित उत्सव होलसेल बाजार के प्रोपराइटर सुनील बिहारी ने बताया कि इस बार मिट्टी, चीनी मिट्टी और ग्लास उत्पादों की जबरदस्त बिक्री हो रही है. दीये, सिरेमिक गमले, लकड़ी के खिलौने और पौधे उपहार के रूप में ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं. 70 सालों में सोना ने लगायी अप्रत्याशित छलांग पिछले 70 सालों में सोना के भाव का जर्बदस्त उछाल देखने को मिला है. जहां 1955 में सोने का भाव मात्र 79 रूपये प्रति 10 ग्राम था वहीं 1960 में 111 रुपये, 1970 में 184 रुपये, 1990 में 3200 रुपये, 2000 में 4400 रुपये, 2005 में 7000 रुपये, 2010 में 18500 रुपये, 2015 में 26343 रुपये, 2020 में 48651 रुपये, 2022 में 56100 रुपये, 2023 में 61100 रुपये, 2024 में 74100 व 2025 में 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >