बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

गढ़वा. गढ़वा-नगर ऊंटरी फोरलेन पर मंगलवार देर शाम छतरपुर गांव के पास बाइक व बोलेरो की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बाइक सवार धुरकी थाना क्षेत्र के टटीदीरी गांव निवासी द्वारिका ठाकुर का पुत्र विवेक कुमार ठाकुर, उसकी चचेरी बहन कामेश्वर ठाकुर की पुत्री निशु कुमारी शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >